विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केमिस्ट्री के क्लास रूम से बीजेपी के वॉर रूम तक.... मिलिए अमित मालवीय के उत्तराधिकारी बने दीपक म्हस्के से

Updated: Mon, 17 Aug 2026 08:09 PM (IST)

बीजेपी ने 2027 चुनावों से पहले अपनी नई संगठनात्मक टीम का एलान किया है, जिसमें दीपक म्हस्के को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है।

दीपक म्हस्के बने भाजपा आईटी सेल के नए हेड। (सोशल मीडिया)

दीपक म्हस्के बने भाजपा आईटी सेल के नए हेड। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. दीपक म्हस्के को बीजेपी आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया।

  2. अमित मालवीय को 11 साल बाद पद से हटाया गया।

  3. प्रीति गांधी आईटी सेल की सह-संयोजक नियुक्त हुईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2027 के चुनावों से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) के नेतृत्व में नई टीम का एलान किया है।

इस संगठनात्मक फेरबदल में सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दीपक म्हस्के (Deepak Mhaske) को दी गई है। वहीं अमित मालवीय को भाजपा आईटी सेल के हेड के पद से हटा दिया गया है।

दीपक म्हस्के के हाथ में बीजेपी आईटी सेल की कमान

अब बीजेपी आईटी सेल का प्रभार दीपक म्हस्के के हाथों में होगा। करीब 11 सालों से बीजेपी आईटी सेल के चीफ रहे अमित मालवीय को पदमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा प्रीति गांधी को आईटी सेल का सह संयोजक बनाया गया है।

नियुक्ति के बाद क्या बोले दीपक म्हस्के?

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख के तौर पर नियुक्त किए जाने के बाद दीपक म्हस्के ने कहा कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम सही जवाब देना और लोगों की गलतफहमियों को दूर करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं। हमें जनता की सेवा करने के लिए चुनाव जीतना होगा। हमारी पूरी टीम इस दिशा पूरी लगन के साथ काम करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ भविष्य में भी प्रोपेगेंडा होगा, जैसा कि अतीत में होता आया है, हालांकि सच्चाई छिप नहीं सकती। प्रोपेगेंडा भले ही क्षणिक माहौल बना दे, लेकिन अगर हम लगातार लंबे समय तक सही जवाब देते रहें, तो लोगों की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। हम प्रोपेगेंडा का जवाब देंगे।

कौन हैं दीपक म्हस्के?

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े भाजपा के नेता हैं। वे भाजपा के राज्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी और संगठन में मीडिया से जुड़ी हुई एक्टिविटी में काफी एक्टिव रहे हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेड कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

केमिस्ट्री प्रोफेसर के तौर पर करियर की शुरुआत

दीपक म्हस्के ने करियर की शुरुआत केमिस्ट्री प्रोफेसर के तौर पर की। उन्होंने खेती और बागवानी के क्षेत्र में भी काम किया है। चुनावी डेटा का विश्लेषण, सरकारी कंपनी के बोर्ड में पद और फिर छत्तीसढ़ सरकार में एक सीनियर की भूमिका में भी कार्य किया है।

म्हस्के छत्तीसगढ़ में पार्टी के डिजिटल कैंपेन और संगठन को लोगों तक पहुंचाने के कामों में काफी एक्टिव रहे हैं।

अभी यह पता नहीं है कि दीपक म्हस्के पर्दे के पीछे रणनीतिकार बने रहेंगे या अमित मालवीय की तरह राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक कम्यूनिकेटर बनकर उभरेंगे।

फिलहाल तो यही कहा जा सकता है कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया कमांड सेंटर की जिम्मेदारी एक ऐसे रणनीतिकार को सौंपी है जो नारेबाजी और सोशल मीडिया की जंगों से कहीं ज्यादा स्पेडशीट और रणनीति के लिए जाता है।

यह भी पढ़ें- अमित मालवीय की छुट्टी, राम माधव की वापसी... नितिन नवीन की टीम में किस-किसको मिला मौका? देखें पूरी लिस्ट