Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajnath Singh:' अभी तो ट्रेलर दिखाया, जरूरत पड़ने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे...', भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह की पाक को कड़ी चेतावनी

    Updated: Fri, 16 May 2025 12:48 PM (IST)

    Rajnath Singh Gujarat Visit रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज के दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज पहुंचे हैं। ऐसे में पूरे दे ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज (गुजरात) दौरे पर। फोटो- जेएनएन
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज (गुजरात) दौरे पर। फोटो- जेएनएन

    HighLights

    1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज एअर फोर्स स्टेशन के लिए रवाना।
    2. नई दिल्ली से जाते हुए रक्षा मंत्री ने शेयर किया पोस्ट।
    3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री का पहला भुज दौरा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज (Rajnath Singh Gujarat Visit) एअरबेस पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसलाअफजाई की है। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे।

    भुज एअरबेस के लिए उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की थी। वहीं भुज पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी है।

    यह भी पढ़ें- तालिबान के साथ भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव, जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से पहली बार की बातचीत

    भुज में क्या बोले रक्षा मंत्री?

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आप सभी के बीच में आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। यह भुज 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का साक्षी रहा है। आज एक बार फिर यह भुज पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का साक्षी बना है।"

    ऑपरेशन सिंदूर नाम किसने दिया?

    राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान जो कुछ भी भारतीय वायुसेना ने किया, उसपर सभी को गर्व है। भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे, पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकी अजगर को कुचलने के लिए और वो आपने करके दिखाया है।"

    राजनाथ सिंह ने कहा-

    पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकी अजगर को कुचलने के लिए 23 मिनट काफी थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।

    पाक ने भी ब्रह्मोस की शक्ति को स्वीकारा: राजनाथ सिंह

    ब्रह्मोस मिसाइल पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "अब भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्तियों का हिस्सा बन चुके हैं। ब्रह्मोस की ताकत को पाकिस्तान ने खुद स्वीकार कर लिया। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया।" रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे।

    खबरें और भी

    राजनाथ सिंह ने शेयर किया पोस्ट

    भुज पहुंचने से पहले एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा "नई दिल्ली से भुज (गुजरात) के लिए निकल रहा हूं। भुज एअर फोर्स स्टेशन पर अपने वायुसेना के वीर योद्धाओं से बातचीत के लिए बेहद उत्सुक हूं। इसके बाद मैं स्मृतिवन का भी रुख करूंगा।"

    स्मृतिवन के बारे में बताया

    रक्षा मंत्री ने अपनी पोस्ट में स्मृतिवन के बारे में भी बताया है। दरअसल इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। स्मृतिवन एक मेमोरियल और म्यूजियम है, जो 2001 के भूकंप में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- अब भुज एअरबेस जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाक को कड़ा संदेश देने की तैयारी