विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की हार और आप की सफलता के पांच प्रमुख कारण

By Edited By:
Updated: Mon, 09 Dec 2013 10:23 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मिली करारी हार से जहां कांग्रेस पूरी तरह से पस्त हो गई है वहीं पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने जिस तर्ज पर जीत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मिली करारी हार से जहां कांग्रेस पूरी तरह से पस्त हो गई है वहीं पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने जिस तर्ज पर जीत दर्ज की उसने सभी की बोलती बंद कर दी। अब सभी कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आत्ममंथन में जुट गई हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में हुए इस उलटफेर की कुछ वजहें।

कांग्रेस की हार के पांच प्रमुख कारण :-

1- केंद्र सरकार के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा शीला सरकार को झेलना पडा।

2- सरकार समय रहते महंगाई पर काबू पाने में विफल रही प्याज ने भी रुलाया।

3- अनधिकृत कालोनी व पुनर्वास बस्ती के लोगों की परेशानी खत्म करने में विफलता।

4- महंगाई से त्रस्त जनता को विकास की घुट्टी पिलाना भारी पड़ा।

5- आप की ताकत का आकलन करने में पूरी तरह चूक।

केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, कांग्रेस की निकली हवा

दिल्ली में लगेगा क्या राष्ट्रपति शासन या भाजपा बनाएगी सरकार

मंझधार में भाजपा :-

1- आप की ताकत का सही आकलन नहीं कर सकी भाजपा।

2- सही उम्मीदवारों के चयन में चूक।

3- टिकट ने मिलने से नाराज बागियों ने किया भीतरघात।

4- सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा में देरी।

5- मोदी की लहर को भुनाने में विफलता।

आप की सफलता :-

1- जनता की नब्ज टटोलकर उन्हें पक्ष में करने में सफल।

2- पार्टी गठित करने के तुरंत बाद से ही चुनाव की तैयारी में जुटना।

3- युवाओं को निचले तबके के लोगों को केंद्र में रखकर चलाया चुनाव अभियान।

4- हर स्तर पर पारदर्शिता ने भ्रष्टाचार विरोधियों को पाटी्र के पक्ष में एकजुट किया।

5- हमेशा पार्टी आगे रही न कि प्रत्याशी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर