विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण की हुंकार, केजरीवाल के खिलाफ लड़ने को तैयार

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2015 07:29 PM (IST)

भाजपा में शामिल होने के दूसरे ही दिन किरण बेदी ने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह आप के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होने के दूसरे ही दिन किरण बेदी ने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। केजरीवाल व बेदी दोनों टीम अन्ना के सदस्य रहे हैं, उनके आमने-सामने होने पर दिल्ली चुनाव का यह सबसे रोचक मुकाबला होगा।

राजनीति में शामिल नहीं होने के अपने पूर्ववर्ती फैसले से पलटने को लेकर आप द्वारा की जा रही उनकी आलोचना को बेदी ने गलत ठहराया। पूर्व आईपीएस अफसर बेदी ने कहा कि वह पसंद के अनुसार काम करने को स्वतंत्र हैं और यह परिवर्तन मोदी की नेतृत्वशीलता की वजह से हुआ है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची 19 जनवरी को आएगी, जिसमें किरण बेदी को केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से टिकट दिया जा सकता है।

सीट चुनने का हक पार्टी को
किरण बेदी ने कहा कि किस सीट से किसे चुनाव मैदान में उतारना है, यह फैसला करना पार्टी का काम है। यदि पार्टी चाहेगी कि मैं केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लडूं, तो मैं लडूंगी। पार्टी मुझे हारने नहीं, बल्कि जीतने के लिए लाई है।

भविष्य देख रही हूं
65 वर्षीय बेदी ने साफ शब्दों में कहा, 'मैं अतीत में खोना नहीं चाहती। मैं वर्तमान में जीती हूं और भविष्य की ओर देख रही हूं। मुझे अपनी पसंद तय करने का अधिकार है, कोई भी उस पर सवाल नहीं कर सकता। मैं अपनी इच्छा के अनुसार अपनी जिंदगी जीती हूं।'

आप ने की कड़ी आलोचना
किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के फैसले को आप ने निराशाजनक और चौंकाने वाला बताते हुए आलोचना की थी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बेदी हमेशा गैर राजनीतिक बने रहने की बात कहती थी, लेकिन अब वे खुद आ गई हैं तो हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

'आप' ने किया किरण का राजनीति में स्वागत, कांग्रेस ने कहा हताशा

किरण बेदी भाजपा में शामिल, 'मुख्यमंत्री' की दौड़ में अागे

किरण बेदी हो सकती हैं भाजपा प्रचार समिति की प्रमुख

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी दिल्ली में भाजपा की प्रचार समिति की प्रमुख हो सकती हैं। वे गुरुवार को ही भाजपा में शामिल हुई हैं। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 19 जनवरी को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक है। इसमें किरण बेदी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद शाजिया ने कहा- यही सही पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।