Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे में हैदराबाद की एक छात्रा की भी मौत, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने जताया शोक

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 28 Jul 2024 03:22 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से हुई तीन छात्रों की मौत में एक छात्रा हैदराबाद के सिकंदराबाद की रहने वाली ...और पढ़ें

    छात्रा के निधन पर सिकंदराबाद के सांसद किशन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है।
    छात्रा के निधन पर सिकंदराबाद के सांसद किशन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है।

    HighLights

    1. दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर के एक कोचिंग सेंटर में हुआ हादसा।
    2. बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत।

    पीटीआई, हैदराबाद। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भर जाने से जिन तीन विद्यार्थियों की मौत हुई है, उनमें एक छात्रा तेलंगाना के सिकंदराबाद की रहने वाली है। छात्रा के निधन पर सिकंदराबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है।

    केंद्रीय कोयला और खान मंत्री ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने मृतिका तानिया सोनी के पिता विजय कुमार से बात की। उन्होंने लिखा, 'सिकंदराबाद की रहने वाली सुश्री तानिया सोनी के दुखद निधन से दुखी हूं, जिन्होंने नई दिल्ली के राजिंदर नगर में एक आईएएस कोचिंग सेंटर में बाढ़ में अपनी जान गंवा दी। उनके पिता श्री विजय कुमार से व्यक्तिगत रूप से बात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।'

    कोचिंग सेंटर का मालिक गिरफ्तार

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में उनका कार्यालय सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के लिए पुलिस और अन्य अधिकारियों के संपर्क में है।

    रेड्डी, जो तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा, 'अत्यधिक दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार को अपना समर्थन देता हूं और प्रार्थना करता हूं- ओम शांति।'

    गौरतलब है कि मध्य दिल्ली के पुराने राजिंदर नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से शनिवार को तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया।