यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीधे जनता के हाथों में होगी दिल्ली की सत्ता: केजरीवाल
जनलोकपाल कानून के लिए अन्ना हजारे की अगुवाई में हुए ऐतिहासिक आंदोलन से चमके अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। उप राज्यपा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जनलोकपाल कानून के लिए अन्ना हजारे की अगुवाई में हुए ऐतिहासिक आंदोलन से चमके अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। उप राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार बनाने के बाद की चुनौतियों पर जागरण संवाददाता ने उनसे बातचीत की। पेश है चुनिंदा अंश-
सवाल - आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
जवाब - आम जनता से किए वादे को पूरा करेंगे। बिजली, पानी व स्वराज का जो वादा किया है उसे पूरा करके दिखाएंगे। सत्ता सीधे जनता के हाथों में होगी।
सवाल - मुख्यमंत्री पद के लिए कब शपथ लेंगे? मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा?
जवाब - सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। शपथ ग्रहण के लिए हम तैयार हैं, लेकिन यह निर्णय उप राज्यपाल को लेना है। शपथ ग्रहण से पूर्व मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम तय हो जाएंगे।
सवाल - बिजली व पानी के बिल कैसे कम करेंगे?
जवाब - विशेषज्ञों की टीम इस पर काम कर रही है। बिजली-पानी की दरें कैसे कम होंगी, इस पर कांग्रेस व भाजपा वाले चिंता नहीं करें। आम आदमी पार्टी पर इसे छोड़ दें।
सवाल - रामलीला मैदान में दिल्ली के लिए लोकायुक्त बिल पास करने की बात कही थी, अब इसका क्या होगा?
जवाब - आम आदमी पार्टी इसके लिए दृढ़संकल्प है। समय पर सरकार का गठन नहीं होने से इसमें कुछ देरी होगी। जनता से मजबूत लोकायुक्त बिल पास करने का वादा जरूर पूरा करेंगे।
सवाल - पार्टी के विधायकों की क्या भूमिका होगी?
जवाब - विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से तैयार अलग-अलग घोषणा पत्र के अनुसार क्षेत्र में काम करेंगे। जनता से संवाद रखेंगे।
सवाल - पार्टी के विधायकों को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। आपका क्या कहना है?
जवाब - सरकार चलाने के लिए अनुभव नहीं नैतिकता और सिर्फ जनहित के लिए कार्य करने की दृढ़ इच्छा की जरूरत है।
केजरीवाल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में लेंगे शपथ
केजरीवाल नहीं लेंगे जेड स्तर की सुरक्षा
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

