Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: धुंध और कोहरे के चादर में लिपटी दिल्ली, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा अपडेट

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 07:55 AM (IST)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने केरल तमिलनाडु कर्नाटक आदि सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर ...और पढ़ें

    जानें अपने राज्य के मौसम का ताजा अपडेट (जागरण ग्राफिक्स)
    जानें अपने राज्य के मौसम का ताजा अपडेट (जागरण ग्राफिक्स)

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Today's Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में कई दिनों से जारी वायु प्रदूषण दीवाली से पहले ही अपने चरम पर पहुंच गया है। पिछले तीन-चार दिनों से धुंध और कोहरे की चादर में दिल्ली लिपटी हुई है। वहीं बात अगर दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश की करें तो ठंड का असर यूपी में भी दिखने लगा है। बिहार में भी राजधानी समेत राज्य के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह बारिश 12 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है।

    पहाड़ों के मौसम की बात करें तो जम्मू में बेहद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे। कई स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है।

    कई राज्यों के मौसम की स्थिति पर एक नजर:-

    दिल्ली में मौसम का हाल

    राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है। इसके साथ ही हवा में घुला जहर (पॉल्यूशन) कायम रहने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली एनसीआर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा होगा। वहीं बात अगर वायु प्रदूषण की करें तो रविवार दोपहर तीन बजे एक्यूआइ 463 पर पहुंच गया था। बाद में इसमें मामूली सुधार हुआ और एक्यूआइ 454 हो गया। इसके अलावा दिल्ली का तापमान 31.5 (अधि.) 15.8 (न्यून.) आर्द्रता 98 (अधि.) 45 (न्यून.) तक रहेगा। 

    केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी 

    दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पिछले कई  दिनों से भारी बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार, 12 नवंबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

    जम्मू में बेहद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। खासकर उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 और 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहेगा लेककिन बाद में आंशिक बादल छाएंगे। 7-8 नवंबर को बादल छाए रहेंगे।

    हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू

    हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। लोगों ने सर्द कपड़े निकाल लिए हैं। प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो स्‍थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं तापमान में भी गिरावट आने के आसार बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: प्रदूषण के चलते देवभूमि में दिल्ली के पर्यटकों की बहार, स्वच्छ हवा के लिए पहाड़ों का कर रहे रूख

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: तैयार हो जाइए! दीपावली के बाद एकदम बदलेगा मौसम, फिलहाल पछुआ ने गिराया पटना सहित 23 शहरों का तापमान