'दफा हो जाओ' vs 'चुप रहो': बंगाल चुनाव पर CEC और डेरेक ओ'ब्रायन की तीखी नोकझोक
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'दफा हो जाओ' कहने का गंभीर आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
-1775634279447_m.webp)
CEC ज्ञानेश कुमार, TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। TMC और चुनाव आयोग के बीच चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच बुधवार को TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने CEC ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर हुई बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से 'दफा हो' (Get lost) जाने को कहा।
डेरेक ओ'ब्रायन ने CEC पर लगाए आरोप
उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि बैठक शुरू होने के सात मिनट के अंदर ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमसे क्या कहा। 'दफा हो जाओ। इसलिए हम वहां से चले आए। हम संसद में दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी हैं।'
उन्होंने आगे बताया कि TMC का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नौ पत्र लेकर गया था, जिनका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शीर्ष अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों का मुद्दा भी उठाया।
#WATCH | Delhi: TMC MP Derek O'Brien says, "Today, we went to the Chief Election Commissioner. He told us 'get lost' within 7 minutes of the meeting. The meeting started at 10:02 AM and ended at 10:07 AM... When we told him that you are transferring officials, and how you would… pic.twitter.com/PBtcsf8PMI
— ANI (@ANI) April 8, 2026
डेरेक ओ'ब्रायन ने आगे बातचीत में कहा, 'हमने उनसे कहा कि आप इन अधिकारियों का तबादला कर रहे हैं, तो आप निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कैसे करवा पाएंगे? और फिर, उन्होंने कहा, 'दफा हो जाओ'। उन्होंने चुनाव आयोग को बैठक का ऑडियो या वीडियो जारी करने की चुनौती भी दी।
ओ'ब्रायन ने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बधाई दी कि वे भारत के इतिहास में एकमात्र ऐसे मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जिनके खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में उन्हें पद से हटाने के नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आज दोपहर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
चुनाव आयोग का पलटवार
वहीं चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चिल्लाया और उनसे चुप रहने को कहा। जिसपर CEC ने उन्हें आयोग के कमरे की मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया।'
खबरें और भी
इधर घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर TMC पर निशाना साधा. आयोग ने पोस्ट में लिखा, ECI की तृणमूल कांग्रेस को फो टूक। इस बार, पश्चिम बंगाल में चुनाव भय-मुक्त, हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त, प्रलोभन-मुक्त और बिना किसी छापे, बूथ पर कब्जे और संसाधनों पर कब्जे के होकर रहेंगे।'
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे
ECI's Straight-talk to Trinamool Congress
This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337