विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवास में फ्लेक्स हटाने पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता जाम

Published: Thu, 18 Sep 2025 10:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश के देवास में नगर निगम द्वारा फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। आयुक्त ...और पढ़ें

देवास में फ्लेक्स हटाने पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता जाम
देवास में फ्लेक्स हटाने पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता जाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास में नगर निगम की फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई का शहर में जोरदार विरोध हुआ। गुरुवार सुबह आयुक्त के निर्देश पर एबी रोड के खंभों से बड़ी मात्रा में फ्लेक्स हटाए गए। इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

भाजपाईयों ने पहले सयाजी द्वार पर एकत्र होकर रैली निकाली और उज्जैन रोड तिराहे पर पहुंचकर करीब आधा घंटा चक्काजाम किया। इसके चलते एबी रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

खबर लिखे जाने तक नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन जारी था। मौके पर सीएसपी, तहसीलदार, यातायात टीआई, औद्योगिक क्षेत्र टीआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें- साहब मैं जिंदा हूं... 'लाश' उठाने की तैयारी के बीच अचानक खड़ा हुआ व्यक्ति; पुलिस भी रह गई सन्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।