यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SpiceJet News: 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ स्पाइसजेट करेगा उड़ानों का संचालन
स्पाइसजेट पर से डीजीसीए ने प्रतिबंध हटा लिया है। अब 30 अक्टूबर से एयरलाइन पूरी क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन करेगा। पिछले दिनों तकनीकी खराबी के कारण ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। DGCA ने शुक्रवार को स्पाइजेट पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया। अब 30 अक्टूबर से एयरलाइन पूरी क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन कर सकेंगी। DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इसमें बताया कि 30 अक्टूबर से स्पाइसजेट की 50 फीसद उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।
एक सप्ताह में 3,193 उड़ानों की अनुमति
उल्लेखनीय है कि विंटर शेड्यूल के तहत स्पाइसजेट को DGCA की ओर से एक सप्ताह में 3,193 उड़ानों के संचालन की अनुमति दी गई है। 2021 में दी गई मंजूरी की तुलना में यह 6.6 फीसद अधिक है। 30 अक्टूबर 2022 से 25 मार्च 2023 तक विंटर शेड्यूल प्रभावी होगा।
.jpg)
पहली बार जुलाई में एयरलाइंस पर लगा था प्रतिबंध
21 सितंबर को नागरिक विमानन नियामक DGCA ने प्रतिबंध की अवधि बढ़ाकर 29 अक्टूबर तक कर दी थी। तकनीकी खराबी के कारण अनेक उड़ानें बाधित होने के बाद जुलाई में स्पाइसजेट एयरलाइन के खिलाफ DGCA ने कार्रवाई की थी और उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
DGCA ने जुलाई में की थी एयरलाइन की पड़ताल
DGCA द्वारा जुलाई की समीक्षा में खराब आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव की खराब व्यवस्था, वेंडर को अनियमित भुगतान के कारण स्पाइसजेट में अतिरिक्त पार्ट की किल्लत सामने आई। स्पाइसजेट की Q400 एयरक्राफ्ट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग में भी DGCA ने जांच शुरू कर दी।
खबरें और भी

30 अक्टूबर से सिक्किम में सेवाएं बंद कर रहा स्पाइसजेट
सिक्किम के पाकयोंग स्थित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले एकमात्र स्पाइसजेट ने भी 30 अक्टूबर से अपनी इन सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, खराब मौसम और कम दृश्यता होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, 'पाकयोंग VFR (Visual Flight Rules) एयरपोर्ट है और यहां लैंडिंग की इंस्ट्रूमेंट सुविधाएं नहीं हैं। हमारे यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए अस्थायी तौर पर उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया गया है। यह सुविधा जैसे ही दोबारा बहाल होगी हम जानकारी साझा करेंगे।