विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल व सांसदों को डीजीएमओ देंगे सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Mon, 17 Oct 2016 06:34 AM (IST)

स्थायी समिति के चेयरमैन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इन अधिकारियों से मुलाकात के लिए मंगलवार का दिन तय किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। गृह सचिव, विदेश सचिव और सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) गुलाम कश्मीर में हुई सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद हुए कूटनीतिक प्रयासों के बारे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत सांसदों के दल को जानकारी देंगे।

यह जानकारी लोकसभा सचिवालय ने दी है। संसद की विदेशी मामलों की स्थायी समिति के चेयरमैन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इन अधिकारियों से मुलाकात के लिए मंगलवार का दिन तय किया है। अधिकारियों की यह टीम भारत-पाकिस्तान संबंधों की मौजूदा स्थिति के बारे में भी सांसदों को बताएगी। इससे पहले हुई बैठक में सरकार की ओर से पेश उप सेनाध्यक्ष ने सांसदों को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सीमित जानकारी दी थी।

किसी सवाल का जवाब भी नहीं दिया था। इसके चलते रक्षा मामलों की स्थायी समिति के सदस्य सांसदों में असंतोष पैदा हो गया था। इस बैठक में कुछ सांसदों की भाजपा सांसद व समिति के चेयरमैन बीसी खंडूरी से कहासुनी भी हो गई थी। उड़ी सैन्य ठिकाने में आतंकी हमले में 19 सैनिकों की शहादत के बाद 28 सितंबर को मध्य रात्रि में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।

पढ़ेंः सर्जिकल स्ट्राइक का असर, PIA ने कराची से मुंबई-दिल्ली की उड़ानों में कटौती की