Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'धुरंधर' एक्टर नदीम खान दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 10 साल तक नौकरानी का रेप करने का आरोप

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 12:23 PM (IST)

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए एक्टर नदीम खान को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। 41 साल की महिला की शिकायत के आधार पर मामल ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने धुरंधर फिल्म के एक्टर नदीम खान को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक्टर पर शादी का वादा करके 10 साल तक नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा है। नदीम खान की 22 जनवरी को ही हिरासत में ले लिया गया।

    एक अधिकारी ने बताया, '41 साल की महिला की शिकायत के आधार पर, हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में दिखे नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया और वह अभी पुलिस हिरासत में है।'

    10 साल तक किया शादी का वादा

    पुलिस ने सोमवार, 26 जनवरी को जानकारी दी, 'मुंबई में नदीम खान को शादी का वादा करके 10 साल तक अपनी घरेलू नौकरानी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने दर्ज हुई शिकायत के आधार पर बताया, 'महिला अलग-अलग एक्टर्स के यहां घरेलू नौकरानी का काम करती थी और सालों पहले नदीम खान के संपर्क में आई थी और इन दौरान वे दोनों करीब आए।'

    अधिकारी ने बताया, 'महिला ने आरोप लगाया है कि खान ने उससे शादी का वादा किया था और उसी भरोसे पर उसने 10 साल की अवधि में मालवानी में उसके घर और पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा स्थित अपने घर पर कई बार उसका रेप किया।'

    यह भी पढ़ें- मुंबई की सड़कों में पिता करते थे मोची का काम, बेटे ने बनाई अरबों की कंपनी; L&T से Mazagon Dock तक इनके क्लाइंट

    यह भी पढ़ें- उस 1.5 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि मुंबई में कर दी गई प्रोफेसर की हत्या? पढ़ें टाइमलाइन

    खबरें और भी