विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल पहले दिव्या मित्तल के IAS पति ने भी दिया था इस्तीफा, जानिए अब क्या करते हैं गगनदीप सिंह

Published: Sun, 30 Aug 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके पति और पूर्व आईएएस गगनदीप सिंह की चर्चा हो रही है, जिन्होंने ...और पढ़ें

दिव्या मित्तल के पति गगनदीप ने 4 साल पहले छोड़ा IAS पद (फोटो- सोशल मीडिया)

दिव्या मित्तल के पति गगनदीप ने 4 साल पहले छोड़ा IAS पद (फोटो- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर की साल 2013 की आईएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके पति और पूर्व आईएस अधिकारी गगनदीप सिंह भी आज चर्चा में आ गए।

उन्होंने भी चार साल पहले साल 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया था। बता दें गगनदीप ने पहली ही कोशिश में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की थी।

Trumps Israeli parliament - 2026-08-30T113700.708

विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला

गगनदीप और दिव्या दोनों लंदन में मोटी सैलरी वाली नौकरियां कर रहे थे। दिव्या जेपी मॉर्गन में काम करती थीं। वहीं गगन सिटी ग्रुप में काम कर रहे थे। विदेश में मन न लगने पर दोनों ने भारत लौटने का फैसला लिया।

दिल्ली में बिना किसी औपचारिक कोचिंग के उन्होंने तैयारी शुरू की। गगनदीप की लगन और मेहनत ने उन्हें पहली प्रयास में ही आईएएस बना दिया।

Trumps Israeli parliament - 2026-08-30T113714.498

कौन हैं गगनदीप?

गगनदीप सिंह ढिल्लों का परिवार पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। उन्होंने 1998 से 2002 तक IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में B।Tech किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

गगनदीप सिंह ढिल्लों सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। शादी के बाद, गगनदीप ने दिव्या मित्तल को भी अपने साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

गगनदीप सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा दी और 2010 में पहले ही प्रयास में पास कर लिया था उन्हें IAS एलाइड सर्विस – इंडियन ट्रेड सर्विस मिली थी।

Trumps Israeli parliament - 2026-08-30T113651.189

सफलता की साझा यात्रा

दिव्या ने पहले प्रयास में आईपीएस और दूसरे प्रयास (2012) में 68वीं रैंक के साथ आईएएस क्रैक किया। गगनदीप पहले ही प्रयास में सफल हुए। दिव्या इससे पहले मिर्जापुर, संत कबीर नगर और मार्च 2025 में देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।

गगनदीप अभी क्या कर रहे हैं?

गगनदीप की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने चार साल पहले 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वे अभी Neuracap में एल्गोरिद्मिक ट्रेडर के तौर पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं दिव्या मित्तल? लंदन की नौकरी छोड़कर क्रैक की UPSC, इस्तीफे के बाद चर्चा में आईं

यह भी पढ़ें- ‘धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगे...’ वाले डायलॉग से छाईं IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पुराना VIDEO फिर वायरल