Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: 'अपने डेडिकेटेड और कर्मठ स्टाफ का करता हूं शुक्रिया', राजीव चंद्रशेखर ने कर्मचारियों संग मनाई दिवाली

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 12:01 PM (IST)

    Diwali 2023 केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने ऑफिस के कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को ...और पढ़ें

    Diwali 2023: 'अपने डेडिकेटेड और कर्मठ स्टाफ का करता हूं शुक्रिया', राजीव चंद्रशेखर ने कर्मचारियों संग मनाई दिवाली
    Diwali 2023: 'अपने डेडिकेटेड और कर्मठ स्टाफ का करता हूं शुक्रिया', राजीव चंद्रशेखर ने कर्मचारियों संग मनाई दिवाली

    HighLights

    1. राजीव चंद्रशेखर ने मनाई दिवाली।
    2. केंद्रीय मंत्री ने अपने स्टाफ को बांटे उपहार।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दिवाली की रौनक दिखाई दे रही है। आम से लेकर खास तक हर कोई तोहफे बांटकर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने ऑफिस के कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को तोहफा भी दिया।

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पोस्ट किया वीडियो

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'आज मैंने अपने डेडिकेटेड और कर्मठ स्टाफ के साथ रोशनी का ये त्योहार मनाया। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि अपने सबसे व्यस्त दिन में भी उन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए मेरा पूरा साथ दिया।'

    यह भी पढ़ें- Ram Temple: 22 जनवरी का देशवासियों को इंतजार, राम मंदिर का होगा अभिषेक समारोह; RSS करेंगे देशव्यापी घर-घर अभियान

    12 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली

    बता दें कि देशभर में दिवाली का पर्व इस साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली के पर्व को लेकर देशभर के बाजारों में रौनक भी देखने को मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2024: कलम से भी PM मोदी ने किया कमाल, फालू शाह के साथ लिखा गाना ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट

    खबरें और भी