विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Traffic: 23 नवंबर को लगभग 4 लाख 63 हजार 417 यात्रियों ने भरी उड़ान, भारतीय घरेलू विमानन में बना एक नया रिकॉर्ड

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 25 Nov 2023 12:40 PM (IST)

घरेलू हवाई यात्री यातायात ( Domestic Air Passenger Traffic ) नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ...और पढ़ें

भारतीय घरेलू विमानन में बना एक नया रिकॉर्ड (Image: Representative)
भारतीय घरेलू विमानन में बना एक नया रिकॉर्ड (Image: Representative)

HighLights

  1. भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
  2. लगभग 4,63,417 लोगों ने गुरुवार को हवाई यात्रा की
  3. कोविड के बाद, भारत की घरेलू विमान में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात शनिवार को एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि लगभग 4,63,417 लोगों ने गुरुवार को हवाई यात्रा की। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, नवंबर में, घरेलू हवाई यात्री यातायात कम से कम चार बार नई ऊंचाई रिकॉर्ड पर पहुंचा है। कोविड के बाद, भारत की घरेलू विमान में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर दिन, हर उड़ान के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई खुशी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार (23 नवंबर) को घरेलू यात्रियों की कुल संख्या 4,63,417 थी और उड़ान आवाजाही की संख्या 5,998 थी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय घरेलू विमानन में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। घरेलू हवाई यातायात लगातार तीन दिनों - 18, 19 और 20 नवंबर को नए रिकॉर्ड पर पहुंचा। 

देश में घरेलू हवाई यात्री यातायात में वृद्धि

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में घरेलू हवाई यात्री यातायात अक्टूबर में लगभग 11% की वार्षिक वृद्धि के साथ 1.26 करोड़ हो गया है। अक्टूबर 2022 में यातायात 1.14 करोड़ और इस साल सितंबर में 1.22 करोड़ यात्री रहा। विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि इंडिगो में अक्टूबर में 79.07 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की , जिससे घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 62.6% हो गई।

यह भी पढ़े: Martyred Capt Pranjal: बेंगलुरु में बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद कैप्टन प्रांजल को दी अंतिम विदाई

यह भी पढ़े: 'यह किस तरह की न्याय प्रणाली', कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर में 8 पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।