Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप की 1000 मिसाइलों की धमकी के बीच तेहरान में धमाके, ईरान बोला- पुराना गोला-बारूद नष्ट किया

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को 1000 मिसाइलों से हमले की धमकी के बीच तेहरान में धमाके हुए। ईरान ने स्पष्ट किया कि ये धमाके पुराने गोला-बारूद के नि ...और पढ़ें

    पूर्वी तेहरान में धमाके (फाइल फोटो)

    पूर्वी तेहरान में धमाके (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर 1000 मिसाइलों के हमलों की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान बम धमाकों से गूंज उठी। ईरानी मीडिया ने पूर्वी तेहरान में बम धमाकों की खबरें दी।

    हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया ने शनिवार को एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि तेहरान प्रांत के पूर्वी हिस्से में सुनाई दिया धमाका, युद्ध के समय बचे हुए गोला-बारूद को कंट्रोल तरीके से नष्ट करने की वजह से हुआ था।

    पाकदश्त के गवर्नर ने कहा कि विस्फोट हालिया युद्ध से बचे गोला-बारूद के नियंत्रित निपटान के कारण हुआ था और इससे कोई खतरा नहीं था। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन सुनियोजित था और कोई घटना नहीं घटी है। अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन से नागरिकों को कोई खतरा नहीं था और कोई दुर्घटना नहीं हुई।

    इससे पहले शनिवारी को ईरान के सरकारी मीडिया ने खबर दी थी कि तेहरान के पूर्वी हिस्से में धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं पाकदाश्त और कियामदाश्त के निवासियों ने धमाके की जानकारी दी, लेकिन धमाके की सही जगह और कारण का पता नहीं चल पाया था।

    इजराइल से मिली खुफिया जानकारी के बाद कि तेहरान, ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा। ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

    खबरें और भी

    ट्रंप ने यह भी कहा किया कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा।

    शुक्रवार को ईरान ने अमेरिकी हमले में मारे गए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया। 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों में उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो गया था।

    यह भी पढ़ें- 'अमेरिका ने धोखा दिया तो अंजाम भुगतेगा', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    यह भी पढ़ें- 'ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे'; ट्रंप का बड़ा दावा