Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    France Flight: फ्रांस से लौटी 'डंकी उड़ान' में सवार बच्चे के लापता होने की खबरें गलत, गुजरात के DGP ने किया साफ

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 09:08 PM (IST)

    गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने सोमवार को उन खबरों को गलत करार दिया जिसमें कहा गया कि फ्रांस से भारत लौटी डंकी उड़ान में सवार दो साल ...और पढ़ें

    अवैध यात्राओं को 'डंकी फ्लाइट्स' कहा जाता है (फाइल फोटो)
    अवैध यात्राओं को 'डंकी फ्लाइट्स' कहा जाता है (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अवैध यात्राओं को 'डंकी फ्लाइट्स' कहा जाता है
    2. बच्चा अपने माता-पिता के साथ घर लौट चुका है- DGP

    पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने सोमवार को उन खबरों को गलत करार दिया जिसमें कहा गया कि फ्रांस से भारत लौटी 'डंकी उड़ान' में सवार दो साल का बच्चा लापता हो गया है। यह विमान 26 दिसंबर को 276 यात्रियों के साथ मुंबई पहुंचा था।

    विमान, एयरबस ए340 को मानव तस्करी के संदेह में चार दिनों के लिए फ्रांस में रोक दिया गया था। इसमें 303 यात्री सवार थे। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात से फ्रांस पहुंचा था और इसे निकारागुआ जाना था। निकारागुआ का इस्तेमाल अक्सर अवैध प्रवासियों द्वारा अमेरिका जाने के लिए किया जाता है।

    अवैध यात्राओं को 'डंकी फ्लाइट्स' कहा जाता है

    इस तरह की अवैध यात्राओं को 'डंकी फ्लाइट्स' कहा जाता है। यह शब्द पंजाब में चोरी-छिपे अमेरिका या कनाडा जाने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विकास सहाय ने कहा, बच्चे का पता नहीं चल पाने का दावा करने संबंधी रिपोर्ट गलत है।

    बच्चा अपने माता-पिता के साथ घर लौट चुका है

    डीजीपी ने कहा कि हमारे अधिकारियों ने यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच की। पता चला कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ घर लौट चुका है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विमान पर सवार दो साल के बच्चे का पता नहीं चल रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'जज के रूप में हम...,' CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने Article 370 से लेकर समलैंगिक मैरिज तक पर दिए खुलकर जवाब