Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केंद्र ने DRDO अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया, इसी महीने हो रहे थे रिटायर

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Mon, 26 May 2025 11:12 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर मई 2026 तक कर दिया है। यह उनके कार्यकाल का दूसरा विस्तार है। उन्हें अगस्त 2022 म ...और पढ़ें

    पिछले साल 27 मई को उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था, जो इसी महीने खत्म होना था।
    पिछले साल 27 मई को उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था, जो इसी महीने खत्म होना था।

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर मई 2026 तक कर दिया। यह पद पर उनका दूसरा विस्तार है।

    प्रतिष्ठित विज्ञानी कामत को 25 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) का सचिव और डीआरडीओ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले साल 27 मई को उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था, जो इसी महीने खत्म होना था।

    डीआरडीओ के साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

    कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को एक जून, 2025 से 31 मई, 2026 तक या अगले आदेश तक एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। डॉ. कामत भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (आइएनएई) और इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स इंडिया (आइईआइ) के फेलो हैं।

    उन्हें आइआइटी खड़गपुर से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार, इस्पात मंत्रालय से मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड और डीआरडीओ के साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 180 से अधिक शोधपत्र लिखे हैं।

    यह भी पढ़ें: फिर ठप पड़ गया था 'X', शाम से ही आ रही थी दिक्कतें; अब यूजर्स को नहीं हो रही कोई प्रॉबलम

    खबरें और भी