विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Drugs Racket Busted: हैदराबाद में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पेशल अभियान चलाकर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 12 Sep 2023 03:55 PM (IST)

तेलंगाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन टीम ने हैदराबाद में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक महिला समेत दो तस्करों ...और पढ़ें

हैदराबाद में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। (सांकेतिक तस्वीर)
हैदराबाद में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दोस्त की मदद से ड्रग्स रैकेट के धंधे में आई महिला।
  2. गोवा से खरीदकर हैदराबाद में बेचा जाता था ड्रग्स।
  3. पुलिस ने जाल बिछाकर रैकेट का किया भंडाफोड़।

हैदराबाद, आईएएनएस। तेलंगाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन टीम ने हैदराबाद में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया और एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला इस रैकेट की मुखिया है।

अधिकारियों ने जब्त किए ड्रग्स

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि छापेमारी के दौरान 51.45 ग्राम कोकीन और 44 एक्स्टसी की गोलियां जब्त की गई है। बता दें कि इस ड्रग्स रैकेट का तार गोवा से जुड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित नशीली पदार्थों की खरीदारी गोवा से होती थी और उसे हैदराबाद में बेचा जाता था।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir News: बांडीपोरा में ड्रग्‍स तस्‍कर दंपति की लाखों की संपत्ति जब्‍त, बैंक खातों को किया गया फ्रीज

रैकेट की मुखिया (महिला) भी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों की पहचान नन्नाक्रमगुडा की रहने वाली 34 वर्षीय लिंगमपल्ली अनुराधा और गुंटूर के शिव साई कुमार के रूप में की है। शिव साई अनुराधा के दोस्त है, जो इस काम में महिला का साथ दे रहा था। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है, जिसकी पहचान सानिकोनमु प्रभाकर रेड्डी (38 वर्षीय) के रूप में की गई है।

गोवा से ड्रग्स की खरीदारी

बता दें कि इस रैकेट का सरगना अनुराधा अपने एक पड़ोसी के जरिए इस धंधे में आई। अनुराधा गोवा के ड्रग्स माफियाओं से नशीली पदार्थ की खरीदारी करती थी और उसे हैदराबाद में बेचती थी।

आगे चलकर इस काम में अनुराधा के दोस्त ने सनिकोनमु प्रभाकर रेड्डी से मिलवाया, जिसने इस काम में उसकी (अनुराधा) मदद की। बाद में अनुराधा और रेड्डी दोनों मिलकर गोवा से ड्रग्स खरीदते थे और फिर हैदराबाद में बेचते थे।  

यह भी पढ़ेंः Haryana News: हरियाणा पुलिस के निशाने पर 40 नशा तस्‍कर, जल्‍द होगी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई

व्हाट्सएप का होता था इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार, इस काम में व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता था। व्हाट्सएप पर ग्राहकों को ड्रग्स के बारे में बताया जाता था और फिर उस तक ड्रग्स की सप्लाई होती थी।

कुछ दिनों पहले मोकिला पुलिस ने इंद्ररेड्डी नगर में तीन युवकों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ और अभियान चलाकर इस धंधे का भंडाफोड़ किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।