विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना ने अपनाया 'दुश्मन शिकार-हम शिकारी' का मंत्र, पाक को मिलेगा जवाब

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 12:54 PM (IST)

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। लेकिन एलओसी पर किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(जेएनएन)। पीओके में सेना के सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय जवानों के हौसले बुलंद है। पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए एलओसी पर जवान मुस्तैदी से गश्त में जुटे हुए हैं। दुश्मन शिकार और हम शिकारी मंत्र के साथ सेना के स्नाइपर्स और जवान लगातार पाकिस्तान के इरादों को नाकाम कर रहे हैं। एलओसी के पर चीड़ के पेड़ों पर लटकी हुई तख्तियों पर लिखे संदेश स्नाइपर्स और जवानों में उत्साह का संचार कर रहा है।

दुश्मन शिकार, हम शिकारी बना मूल मंत्र

भारतीय जवानों का कहना है कि दुश्मन शिकार और हम शिकारी उनके लिए मंत्र बन चुका है। एक जवान ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उसकी जिंदगी के लिए ये नारा अब मूल मकसद बन गया है। एलओसी को अब हम लक्ष्मण रेखा मानते हैं। अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की घुसपैठ की कोशिश हुई तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले भागवत- यशस्वी शासन के नेतृत्व में सेना ने साहस दिखाया

नौशहरा सेक्टर पर ज्यादा खतरा

जानकारों का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वो एलओसी के अलग-अलग जगहों से आतंकियों को भेजने की रणनीति पर काम कर रहा है। नौशहरा सेक्टर घुसपैठ के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील है।लेकिन भारतीय स्नाइपर्स और जवान पाक सेना का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पीओके के भीमबर में पाक सेना का जमावड़ा

राजौरी जिले का नौशहरा सेक्टर पीओके में भीमबर जिले के ठीक सामने पड़ता है।भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भीमबर जिले में अपनी फौज का भारी जमावड़ा किया है। सेना के जवानों का कहना है कि उनकी निगाहें अब सिर्फ पाकिस्तान की नापाक हरकत पर लगी हुई है। सेना किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैयार है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ में बढ़ोतरी

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पुंछ-राजौरी सेक्टर में घुसपैठ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पाक सेना की तरफ से करीब 26 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक 225 किमी लंबी एलओसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पाक की तरफ से होने वाले घुसपैठ पर प्रभावी लगाम लगाया जा सके।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान, मीडिया पर निकाल रहा है भड़ास