Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2022: देश में आज मनाया जा रहा विजयदशमी का पर्व, पीएम मोदी, अमित शाह व राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:53 AM (IST)

    Dussehra 2022 देशभर में विजयदशमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है। विजयदशमी ...और पढ़ें

    पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी दशहरा की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)
    पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी दशहरा की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Dussehra 2022- आज देश में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयदशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

    अमित शाह ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करे। जय श्री राम!

    राहुल गांधी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    कांग्रेस ने किया ट्वीट

    वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी विजयदशमी की बधाई दी। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि जन-जन के भगवान राम की नजर से दशहरे का मतलब देखें तो अहंकार का नाश, असत्य की हार और प्रेम एवं सत्य की विजय। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। हम मिलकर हर बुराई को हमारे प्यारे देश से खत्म करेंगे।

    खबरें और भी

    सीएम नीतीश कुमार ने दी दशहरे की बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

    बता दें कि विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी।

    RSS का स्थापना दिवस आज, नागपुर में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

    PM Himachal Visit: पीएम मोदी आज हिमाचल को सौंपेंगे 3650 करोड़ की परियोजनाएं, एम्स बिलासपुर का करेंगे उद्घाटन