विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामला: ईडी की देश भर में बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:05 PM (IST)

ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी पैरीमैच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई राज्यों में पेमेंट कंपनियों, सीए और सीएस के ठिकानों पर तलाशी ली।

ऑनलाइन सट्टेबाजी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की देशव्यापी कार्रवाई

ऑनलाइन सट्टेबाजी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की देशव्यापी कार्रवाई

HighLights

  1. ईडी ने पैरीमैच मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई राज्यों में छापे मारे।

  2. पेमेंट कंपनियों, सीए और सीएस के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

  3. अवैध सट्टेबाजी से मिली रकम को विदेश भेजने में मदद का आरोप है।

पीटीआई, मुंबई। ईडी ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी पैरीमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में कई राज्यों में पेमेंट कंपनियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरी के यहां नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया।

महाराष्ट्र में पांच, एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक जगह पर छापेमारी की गई।

जांच के दायरे में वे पेमेंट कंपनियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरी के जरिए सट्टेबाजी से मिली रकम को कैश में बदला और पैरीमैच के लिए पेमेंट गेटवे के जरिए गैर-कानूनी रेमिटेंस और फर्जी ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के तौर पर पैसा विदेश भेजने में मदद की।

यह मामला मुंबई पुलिस के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा पैरीमैच डाट काम के खिलाफ ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए यूजर्स को धोखा देने के आरोप में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। एजेंसी ने इस मामले में पहले भी तलाशी अभियान चलाए हैं और संपत्तियां जब्त की हैं।

इस साल 26 मई को, साइप्रस स्थित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म पैरीमैच मामले की चल रही जांच के तहत एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, दमन और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर इसी तरह के सर्च आपरेशन चलाए थे।

इस दौरान, लगभग 1.56 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की गई, जिसमें करीब 1.2 करोड़ रुपये नकद भी शामिल थे।