विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपारी सिंडिकेट पर ईडी का शिकंजा, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM (IST)

करीब 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी से जुड़े मामले में सामने आए तथ्यों और सुरागों के आधार पर ईडी ...और पढ़ें

सुपारी सिंडिकेट पर ईडी का शिकंजा, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे

सुपारी सिंडिकेट पर ईडी का शिकंजा, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे

HighLights

  1. 1500 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी की जांच में कार्रवाई

  2. नकदी गिनने के लिए मंगाई गई नोट गिनने की मशीन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। ईडी ने गुरुवार को सुपारी सिंडिकेट और मनी लांड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की।

करीब 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी से जुड़े मामले में सामने आए तथ्यों और सुरागों के आधार पर ईडी की अलग-अलग टीमों ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और कूचबिहार समेत असम व मिजोरम के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

कार्रवाई सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की गई थी।

जांच के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों के कागजात, डिजिटल उपकरण और व्यापारिक बही-खातों को जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार जब्त दस्तावेज में करोड़ों रुपये की संपत्तियों से संबंधित कागजात भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी में तलाशी के दौरान बेहिसाब नकदी मिलने के बाद दोपहर में बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई। हालांकि, बरामद नकदी की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी।

शाम और रात में ईडी अधिकारियों को भारी ट्रंक और दस्तावेज लेकर बाहर निकलते देखा गया। यहां 15 घंटे से अधिक समय तक तलाशी चली।

कूचबिहार में भी एक सुपारी कारोबारी के घर और फ्लैट समेत दो स्थानों पर ईडी की टीम ने तलाशी ली। अधिकारियों ने यहां कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।