विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाणे में बंपर जीत लेकिन घर में ही हारे एकनाथ शिंदे, कौन बना सिकंदर?

Published: Sat, 17 Jan 2026 04:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jan 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों में बड़ी जीत हासिल की, 75 सीटें जीतीं। हालांकि, शिंदे को ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि उन्हें वार्ड 13 में विरोधी ठाकरे गुट से एक अहम सीट गंवानी पड़ी है। वार्ड 13ए, जहां एकनाथ शिंदे का घर है, वहां वोटर्स ने शिंदे की पार्टी के पूर्व मेयर की जगह शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार को चुना है।

उद्धन गुट के शाहजी खुस्पे ने चार सब-वार्ड में से एक में अशोक वैती को 600 से ज्यादा वोटों से हराया। खुस्पे को 12, 860 वोट मिले, जबकि वैती को सिर्फ 12,193 वोट मिले, जिससे शिवसेना यूबीटी को ठाणे में अपनी इकलौती सीट मिली।

वार्ड की बाकी तीन सीटें- 13बी, 13सी और 13डी, शिंदे की पार्टी को मिली हैं। इस सब-वार्ड से निर्मला कानसे, वर्षा शेलार और अनिल भोर जीतने वाले उम्मीदवार हैं। ठाणे कॉर्पोरेशन 41 वार्ड से कुल 165 कॉर्पोरेटर चुनता है, जिसमें हर वार्ड का प्रतिनिधित्व कॉर्पोरेटर करते हैं।

गुरुवार को चुनावों में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 75 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी बीजेपी ने 28 सीटें जीतीं। एनसीपी (शरद पवार) को 12 तो एनसीपी को 9 सीटें मिलीं।

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे किसे संभालना है आसान? फडणवीस ने दिया मजेदार जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।