विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:31 PM (IST)

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के कारण 2026 सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो ...और पढ़ें

अल नीनो के कारण 2027 तक गर्मी बढ़ेगी

अल नीनो के कारण 2027 तक गर्मी बढ़ेगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती का बढ़ता तापमान गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 अब तक दर्ज किए गए चार सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।

जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक काल से पहले (1850-1900) के औसत तापमान से 1.47 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अल नीनो के कारण साल के अंत तक तपिश और बढ़ने की आशंका है।

अल नीनो के कारण 2027 तक गर्मी बढ़ेगी

अगस्त से मजबूत हो रहा अल नीनो दिसंबर तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इसका असर 2027 तक भी बना रह सकता है। अल नीनो जलवायु संबंधी घटना है। यह तब होती है जब मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल वैश्विक औसत तापमान 2025 और 2023 के पूरे साल के औसत से अधिक था और केवल 2024 से थोड़ा कम था। 2024 अब तक का सबसे गर्म साल है।

भारत में करोड़ों लोग भीषण गर्मी से प्रभावित

डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, पिछले चार वर्ष 177 वर्षों के मौसम संबंधी रिकार्ड में सबसे गर्म रहे हैं। समुद्रों का तापमान लगातार 10वें वर्ष रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। वैश्विक तापमान में वृद्धि की प्रमुख वजह पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन है।

ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती मात्रा सूर्य से आने वाली ऊर्जा और पृथ्वी से बाहर जाने वाली ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ रही है, जिससे धरती गर्म हो रही है।

2025 में कार्बन डाइआक्साइड की सांद्रता बढ़कर 426.8 पीपीएम पहुंच गई, जो 1750 के स्तर से 53 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मीथेन की सांद्रता 167 प्रतिशत बढ़कर 1,948 पीपीबी हो गई है। पृथ्वी की अतिरिक्त गर्मी का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्र अवशोषित करते हैं।

भारत में 14.65 करोड़ लोग भीषण गर्मी की चपेट में

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 की लू के दौरान भारत में अनुमानित 14.65 करोड़ लोग अत्यधिक गर्मी की चपेट में आए। यूरोप में भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों में आग के कारण अनुमानों के अनुसार 30 हजार से अधिक अतिरिक्त मौतें हुईं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसमी घटनाएं बढ़ रही हैं और सबसे अधिक नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ रहा है, जो इसके लिए सबसे कम जिम्मेदार हैं। उन्होंने उत्सर्जन में कटौती, जीवाश्म ईंधन से न्यायसंगत बदलाव और कमजोर देशों को वित्तीय सहायता देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें- अल नीनो के कारण वैश्विक चावल की कीमतें 2027 तक ऊंची रहने का अनुमान

यह भी पढ़ें- सुपर अल नीनो बिगाड़ सकता है सर्दी का मिजाज, गर्म और शुष्क रहेगा मौसम; गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।