विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस चुनाव में घर बैठे मतदान कर सकते हैं 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, दिव्यांगों को भी मिलेगी ये सुविधा

Published: Sun, 17 Mar 2024 06:00 AM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के ...और पढ़ें

40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग भी घर से दे सकेंगे वोट। (फाइल फोटो)
40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग भी घर से दे सकेंगे वोट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता
  2. 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग भी घर से दे सकेंगे वोट
  3. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 88.4 लाख

पीटीआई, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से वोट डाल सकेंगे। लोकसभा चुनाव में पहली बार यह सुविधा दी जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर मतदान कर सकेंगे। हम विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी उनके घर भेजेंगे। अगर वे घर से मतदान करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम उनके लिए उनके आवास पर मतदान कराएंगे। हमने इसे पहले देश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में आजमाया है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता

राजीव कुमार के अनुसार देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 88.4 लाख है। 100 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 21.18 लाख है। देश में 97.8 करोड़ कुल मतदाताओं में से 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में तैनात किए जाएंगे 3.4 लाख केंद्रीय सुरक्षाकर्मी, बंगाल-कश्मीर में होंगे सबसे ज्यादा जवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।