विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी नतीजे आतंकवाद व नक्सलवाद के विरुद्ध जीत: मनोहर

By manoj yadavEdited By:
Updated: Tue, 23 Dec 2014 07:47 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर व झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम आतंकवाद व नक्सलवाद के विरुद्ध लोगों की जीत हैं। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनाधार से न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बल्कि पूरे देश में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर व झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम आतंकवाद व नक्सलवाद के विरुद्ध लोगों की जीत हैं। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनाधार से न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बल्कि पूरे देश में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है।

लोकसभा चुनाव-2014 के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड व जम्मू कश्मीर राज्यों के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जो नेता या राजनीति के जानकार इन राज्यों में पार्टी का कोई कैडर न होने की बात कहते थे, वे परिणामों के बाद मौन हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा पूरे देश में एकमात्र पार्टी होगी जिसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचने को है। नववर्ष में हरियाणा में पार्टी के 1,11,111 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पढ़ेंः आगे बढ़ रहा है कांग्रेस मुक्त भारत अभियान: अमित शाह

पढ़ेंः नहीं खड़ा हो पाया बसपा का ढहा हाथी