विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुलु ग्रुप से 1.64 करोड़ की ईमेल ठगी, इटली की कंपनी बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM (GMT+05:30)

लुलु ग्रुप को इटली की एक कंपनी का प्रतिनिधि बनकर जालसाजों ने ईमेल धोखाधड़ी के जरिए 1.64 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

लुलु ग्रुप से 1.64 करोड़ की ईमेल ठगी।

लुलु ग्रुप से 1.64 करोड़ की ईमेल ठगी।

HighLights

  1. लुलु ग्रुप को ईमेल धोखाधड़ी से 1.64 करोड़ का नुकसान।

  2. जालसाजों ने इटली की कंपनी IE Park Srl का रूप धरा।

  3. कोच्चि साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम में लुलु ग्रुप के साथ कथित ईमेल धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने इटली की एक कंपनी के प्रतिनिधि बनकर समूह से करीब 1.64 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लुलु ग्रुप के कानूनी प्रबंधक दीपक श्रीधर नायर की शिकायत पर शुक्रवार को कोच्चि सिटी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, यह धोखाधड़ी इस साल दो से 29 सितंबर के बीच हुई। आरोपितों ने इटली की कंपनी आईई पार्क एसआरएल के आधिकारिक ईमेल पते से मिलते-जुलते फर्जी ईमेल खाते बनाए। इसके बाद गेमिंग उपकरणों की खरीद से संबंधित बकाया भुगतान के लिए फर्जी चालान और बैंक खाते की जानकारी भेजी।

संदेशों को वास्तविक समझकर लुलु ग्रुप ने आरोपितों द्वारा बताए गए खातों में करीब 1.64 करोड़ रुपये, ट्रांसफर कर दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।