Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Etihad Airways की फ्लाइट EY237 में आई तकनीकी खराबी, बेंगलुरु से अबू धाबी जा रहा था विमान

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 03:05 PM (GMT+05:30)

    एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई 237 की बैंगलौर एयरोपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद फ्लाइट की टेक ऑफ के तुरंत बाद बैंगलोर ...और पढ़ें

    एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई 237 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई 237 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    बेंगलुरू, एजेंसी। बेंगलुरु से अबू धाबी के लिए रवाना हुई एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई 237 (EY237) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना 2 अप्रैल की है। तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद फ्लाइट की टेक ऑफ के तुरंत बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, तकनीकी निरीक्षण के बाद फ्लाइट ने दोबारा अबू धाबी के लिए उड़ान भरी।

    अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी फ्लाइट

    बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के सूत्रों ने पुष्टि की कि एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई 237 बेंगलुरु से अबू धाबी के लिए रविवार रात 9.07 बजे उड़ान भरी। 

    फ्लाइट में आई थी तकनीकी खराबी की दिक्कत: एतिहाद एयरवेज 

    उड़ान भरने के बाद कैप्टन ने तकनीकी खराबी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। इसके बाद फ्लाइट को वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारा गया। एतिहाद एयरवेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को अबू धाबी के लिए उड़ान भरने में चार घंटे की देरी हो गई।