Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top News: असम की डिब्रूगढ़ जेल में कैद अमृतपाल सिंह, जंतर-मंतर पहुंचे देश के नामी पहलवान; पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 04:40 PM (GMT+05:30)

    पंजाब से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान रविवार को असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। वहीं बृजभूषण शरण सिंह और ओलंपियन ...और पढ़ें

    असम की डिब्रूगढ़ जेल में कैद अमृतपाल सिंह, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें।
    असम की डिब्रूगढ़ जेल में कैद अमृतपाल सिंह, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    पंजाब से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान रविवार को असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह अमृतपाल को को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पंजाब के बठिंडा से विशेष विमान के जरिए लाया गया।

    वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक के दौरे पर हैं। दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल ने पहली जनसभा की।

    इधर, भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और ओलंपियन पहलवानों का विवाद दोबारा तूल पकड़ता दिख रहा है। देश के नामी ओलंपियन पहलवान आज रविवार को सोनीपत से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे।

    अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

    1. अमृतपाल सिंह को लाया गया असम की डिब्रूगढ़ जेल

    पंजाब से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान रविवार को असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह अमृतपाल को को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पंजाब के बठिंडा से विशेष विमान के जरिए लाया गया। उसे शहर के केंद्रीय कारागार ले जाया गया। इस जेल में अमृतपाल सिंह के अन्य सहयोगियों के भी बंद होने के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. राहुल गांधी ने कर्नाटक में की जनसभा

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक के दौरे पर हैं। दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल ने पहली जनसभा की। राहुल ने बागलकोट एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों से सवाल करना आसान है, लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    खबरें और भी

    3. दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे बजरंग-साक्षी सहित देश के नामी पहलवान

    भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और ओलंपियन पहलवानों का विवाद दोबारा तूल पकड़ता दिख रहा है। देश के नामी ओलंपियन पहलवान आज रविवार को सोनीपत से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं। पहलवान वहां पर दोबारा से धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। पहलवानों ने बताया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. सऊदी अरब ने सूडान से भारत समेत कई देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला

    संघर्ष प्रभावित सूडान से सऊदी अरब के 12 देशों के 66 नागरिकों में से कुछ भारतीय नागरिकों को निकाला गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने सऊदी अरब के समकक्ष से बात करने के कुछ दिनों बाद निकासी हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. आईपीएल 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत

    आईपीएल 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जा रहा है। Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यहां पढ़ें पूरी खबर