विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नहीं, हर गांव को बनाना होगा माडल: राहुल गांधी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 05 Dec 2014 12:16 AM (IST)

केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से देश की नौकरशाही के चुस्त दुरुस्त होने की बात पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां तंज कसा। कहा कि अगर देश में बदलाव लाना है तो जनता को शक्ति देनी होगी। केवल ऊपर-ऊपर काम करने से प्रगति नहीं होगी।

News Article Hero Image

अमेठी। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से देश की नौकरशाही के चुस्त दुरुस्त होने की बात पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां तंज कसा। कहा कि अगर देश में बदलाव लाना है तो जनता को शक्ति देनी होगी। केवल ऊपर-ऊपर काम करने से प्रगति नहीं होगी। कांग्रेस सरकार ने इस पर जमीनी स्तर पर काम किया है। एक गांव के विकास से काम नहीं होने वाला है। हर गांव को आदर्श गांव बनाना होगा।

इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के तहत बन रहे सामुदायिक कालेज का शिलान्यास करने के बाद राहुल ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में सचमुच बदलाव लाना है तो गांव के लोगों को शक्ति देनी होगी। राहुल ने बगल में ही आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों को मेडल देते हुए खूब लगन और मेहनत से खेलने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के दस वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्तर भारत को मोतियाबिंद मुक्त करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि महिलाओं को शक्ति देने से ही विकास संभव है।

राहुल की आंखों का टेस्ट होगा लखनऊ में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह अपना अगला आई टेस्ट (आंखों का परीक्षण) लखनऊ के इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कराएंगे। वह सवा घंटे देर से गुरुवार शाम इस सेंटर में आए और तकरीबन आधा घंटा रुके।

चार दिसंबर को आंख के इस अस्पताल की स्थापना को दस साल पूरे हुए। इस अवसर पर राहुल गांधी ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्टाफ से मिले। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि एसी-नेल्सन के सर्वे ने आपके अस्पताल (इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) को टाप हास्पिटल में रखा है और यह कोई छोटी बात नहीं है। इसके लिए यहां का स्टाफ बधाई का पात्र है। राहुल गांधी ने कहा कि यह तो शुरुआत है। अमेठी, लखनऊ, सोहना के बाद अब गुड़गांव में यह अस्पताल बन रहा है।

राहुल गांधी के आगमन पर वहां मौजूद मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं ने रस्मी तौर पर नारे लगाए और उसके बाद लखनऊ जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी व निवर्तमान शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी वहां से यह कहते हुए निकल गए कि अब एयरपोर्ट पहुंचना है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार को सुरक्षाकर्मियों ने तीन बजे से ही अंदर जाने से रोक रखा था। राजधानी के दुगावां क्षेत्र का निवासी विकलांग कामाख्या प्रसाद अपनी आंखों के आपरेशन के लिए राहुल गांधी से फरियाद करना चाहता था लेकिन न तो पार्टी कार्यकर्ताओं और न ही सुरक्षाकर्मियों ने इस बारे में उसकी कोई मदद की।

पढ़ें: अमेठी से सियासी नहीं घरेलू रिश्ता है: राहुल गांधी

राहुल के बयान पर जगदीशपुर के लोगों ने जताया रोष