Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bengaluru Rameshwaram Cafe blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट, तेजस्वी सूर्या बोले- ये बम विस्फोट का मामला है

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 04:07 PM (IST)

    बेंगलुरु के राजाजीनगर में द रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ है। इस दौरान हादसे में कई लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आ रही है। बेंगलुरु के व्हाइटफ ...और पढ़ें

    Blast In Bengaluru: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट
    Blast In Bengaluru: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट

    एएनआई, बेंगलुरु। Bengaluru Rameshwaram Cafe blast: बेंगलुरु के राजाजीनगर में द रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ है। इस दौरान हादसे में कई लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आ रही है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं।

    तेजस्वी सूर्या ने सिद्धारमैया से किया सवाल

    भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा, अभी-अभी रामेश्वरम कैफे के संस्थापक श्री नागराज से उनके रेस्तरां में हुए विस्फोट के बारे में बात हुई।

    उन्होंने मुझे बताया कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ, न कि किसी सिलेंडर विस्फोट के कारण। उनका एक कर्मचारी घायल हो गया है। यह स्पष्ट रूप से बम विस्फोट का मामला प्रतीत होता है।

    शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

    खबरें और भी

    व्हाइटफ़ील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Aziz Qureshi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन, तीन बड़े राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल

    यह भी पढ़ें- IPS अधिकारी अनुराग अग्रवाल को किया गया संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त, तीन साल तक संभालेंगे पदभार