Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रंप के लिए 'गुप्त पत्र' लेकर पहुंचे जयशंकर! शपथ ग्रहण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को सौपेंगे, इसमें क्या लिखा है?

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:26 PM (IST)

    अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी तरफ से समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया ...और पढ़ें

    भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे जयशंकर (फोटो: जागरण)
    भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे जयशंकर (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आज पद संभालेंगे
    2. वह जल्द ही 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं
    3. शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    पीटीआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों का दावा है कि जयशंकर अपने साथ पीएम मोदी का एक पत्र लेकर भी आए हैं, जिसे वह ट्रंप को देंगे।

    दरअसल जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के विशेष दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री की मौजूदगी भारत की सामान्य परंपरा के अनुरूप है, जिसमें राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष दूत भेजे जाते हैं।

    प्रतिनिधि के तौर पर जाते हैं मंत्री

    अगर पिछले कुछ उदाहरण देखें तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, जबकि तत्कालीन पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

    वहीं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पिछले साल जुलाई में ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और मैक्सिको के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि जून 2022 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह फिलीपींस के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

    देश-विदेश की खबरों के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।