Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली पहुंच रहे हजारों किसान, लेकिन इस बार आंदोलन से दूर क्यों हैं राकेश टिकैत? बीकेयू नेता ने खुद ही बताई वजह

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 01:59 PM (IST)

    हरियाणा और पंजाब से हजारों किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने भी तैयारियां क ...और पढ़ें

    दिल्ली में किसानों का आंदोलन (फाइल फोटो)
    दिल्ली में किसानों का आंदोलन (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब से हजारों किसान दिल्ली आ रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसी बीच, किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई है।

    गौरतलब है कि इस बार किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत सक्रिय नहीं दिख रहे हैं, जबकि साल 2020 के किसान आंदोलन में राकेश टिकैत की मुख्य भूमिका थी। इस आंदोलन से दूरी पर बीकेयू नेता ने बयान दिया है।

    ना किसान, ना दिल्ली दूर: टिकैत

    राकेश टिकैत ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'ये मार्च को किसान यूनियन ने बुलाया है। अगर उनके साथ कुछ अन्याय होगा, तो देश उनके साथ है। ना हमसे किसान दूर है और ना ही दिल्ली दूर है। सबकी मांगें एक हैं। कर्जा माफी, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना, एमएसपी गारंटी कानून, फसलों के दाम ये किसानों की मांगें हैं।'

    शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू

    उधर, शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने के दौरान हालात बेकाबू हो गए हैं। किसानों को रोकने के लिए वहां तैनात जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, आंदोलनकारियों ने पथराव किया है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Farmers Protest Live Update: शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू, पथराव के बीच प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

    Delhi Farmers Protest LIVE: नोएडा-गुरुग्राम और दिल्ली के बॉर्डर पर भीषण जाम, मेट्रो के 8 स्टेशन पर कई गेट बंद; लालकिला जाने वाले दोनों रास्ते भी बंद