Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में हुए 2 सड़क हादसों में गई 9 लोगों की जान, 18 अन्य लोग हुए घायल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 01:01 PM (IST)

    अन्नमया जिले में शुक्रवार सुबह एक जीप और लॉरी के बीच हादसा हो गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी ...और पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में हुए 2 सड़क हादसों में गई 9 लोगों की जान
    आंध्र प्रदेश में हुए 2 सड़क हादसों में गई 9 लोगों की जान

    HighLights

    1. आंध्र प्रदेश में हुए 2 सड़क हादसे
    2. हादसे में कुल 9 लोगों की हुई मृत्यु
    3. पुलिस कर रही मामले की जांच

    अन्नमया (आंध्र प्रदेश), एजेंसी। आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले में शुक्रवार सुबह एक जीप और लॉरी के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस के हवाले से मिली है।

    न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, पुलिस ने आगे बताया कि घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

    मेथमपल्ली के सर्कल इंस्पेक्टर नागबाबू ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तिरूपति रुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

    घायलों में से सात की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    एक अधिकारी ने कहा, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    न्यूज एजेंसी ANI द्वारा ली गई तस्वीरों में टक्कर के प्रभाव से लॉरी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जीप भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थी।

    ANI से मिली जानकारी के अनुसार, लॉरी कडप्पा से चित्तौड़ की ओर जा रही थी, जबकि जीप में 16 तीर्थयात्री सवार थे, जो तिरुमाला की यात्रा से कर्नाटक के बेलगावी लौट रहे थे, तभी दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

    आंध्र के चित्तूर में भी हुई सड़क दुर्घटना

    आंध्र के चित्तूर में एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चित्तूर तिरुपति राजमार्ग पर एक एम्बुलेंस ने एक खड़े टैंकर को टक्कर मार दी। जिसके कारण ये हादसा हुआ। 

    न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर तेलगुंडला पल्ले गांव के पास हुई।अधिकारियों ने बताया कि चार मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों को पुलिस ने चित्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। 

    यह भी पढ़ें- Nipah Virus ने कर्नाटक में भी बढ़ाई टेंशन! राज्य सरकार की सलाह- बेवजह केरल की यात्रा करने से बचें लोग

    यह भी पढ़ें- Nipah Virus Kerala: केरल के कोझिकोड में एक और निपाह संक्रमित मिला, बढ़ रहे मामलों के बीच अलर्ट मोड पर सरकार

    खबरें और भी