Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Nyay Yatra: असम में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, न्याय यात्रा के दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प के आरोप

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 11:46 PM (IST)

    असम पुलिस ने कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। राज्य के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मं ...और पढ़ें

    असम में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज
    असम में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

    पीटीआई, गुवाहाटी। असम पुलिस ने कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। राज्य के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

    राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है और हिंसा की कथित घटनाएं तब हुईं जब पार्टी समर्थकों और नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस कर्मियों के साथ झड़प की।

    यह भी पढ़ें: 'मैंने क्या अपराध किया, जो मंदिर नहीं जा सकता', असम के तीर्थस्थल में एंट्री का समय बदला तो धरने पर बैठ गए राहुल गांधी

    हिंसा के आरोप में FIR

    राज्य के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेसी सदस्यों द्वारा आज हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

    सरमा ने इससे पहले दिन में पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को भीड़ को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। सिंह ने यह भी कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'कोई राम लहर नहीं', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में PM मोदी की पूजा-अर्चना पर राहुल गांधी ने क्या कहा