राजस्थान: जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग, 10 से अधिक दमकल कर्मी झुलसे
जोधपुर में बुधवार रात को एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। तीन घंटे की ...और पढ़ें

जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग, 10 से अधिक दमकल कर्मी झुलसे
HighLights
फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी
कई घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है
जागरण संवाददाता, जयपुर। जोधपुर में स्थित बासनों औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात को एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका।
दमकल कर्मी जब आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, तभी फैक्ट्री में रखा केमिकल का टैंक फट गया। इस हादसे में 10 से अधिक दमकल कर्मी झुलस गए। झुलसे दमकल कर्मियों को जोधपुर स्थित एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
प्रेट्र के अनुसार, घटना में कम से कम 14 दमकल कर्मी घायल हो गए, जिनमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी।
एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। तेज लपटों के कारण आस-पास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री में ताला लगे होने की बात सामने आई है।
