Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेंगलुरु के पब में लगी भीषण आग, मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद; जान बचाने के लिए शख्स ने लगाई चौथी मंजिल से छलांग

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 03:43 PM (IST)

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार दोपहर एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक पब में आग लग गई। बताया ...और पढ़ें

    बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में लगी भीषण आग।
    बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में लगी भीषण आग।

    एएनआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। एडीजीपी फायर एंड सर्विसेज पी हरिशेखरन ने कहा कि 5 से अधिक सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियों को बुलाया गया है। इस घटना के कारण इमारत से कूदने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया है।

    पी हरिशेखरन ने कहा कि हम घायलों को उचित इलाज दे रहे हैं...आग पूरी तरह से बुझ गई है। हमने रेस्तरां की बनावट को समझने के लिए मालिक को बुलाया है।

    शाम तक हमें आग लगने का सही कारण पता चल जाएगा। विशेषज्ञों की टीम की मदद यह समझने के लिए ली जा रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ..."

    खबर अपडेट की जा रही है.....