विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: पुलिस बनी चोर, खुद के थाने से चुराली 1.97 लाख की शराब और पंखे; पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 19 Nov 2023 06:30 AM (IST)

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एएसआई अरविंद खांट ने 25 अक्टूबर की रात को चोरी की घटना को ...और पढ़ें

गुजरात में जब्त शराब, टेबल फैन चोरी करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गुजरात में जब्त शराब, टेबल फैन चोरी करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पीटीआई, लुनावाड़ा। हम सभी जानते हैं कि चोर को हमेशा पुलिस पकड़ती है, लेकिन जब पुलिस खुद ही चोरी करने लग जाए तो कैसा लगेगा। जी हां, ऐसा हुआ है, गुजरात के महिसागर जिले के एक पुलिस स्टेशन से खुद पुलिसवालों ने ही 1.97 लाख रुपये की जब्त शराब की बोतलें और टेबल पंखे चुरा लिए। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इस मामल में एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए

पुलिस उपाधीक्षक पीएस वलवी ने बताया कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बकोर थाने में महिलाओं की हवालात में रखे गए थे। आगे बताया कि बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति से भारत निर्मित विदेशी शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे।

आरोपी व्यक्ति पंखों के बक्सों के पीछे छिपाकर गुजरात में शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। चूंकि ऐसी वस्तुओं को रखने के लिए निर्धारित कमरा पूरा भरा हुआ था, इसलिए उन्हें महिला हवालात में रखा गया था। उन्होंने बताया कि हवालात की सफाई के दौरान आईएमएफएल की बोतलों और पंखों के खाली या टूटे हुए डिब्बे मिले।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला

एफआईआर में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एएसआई अरविंद खांट ने 25 अक्टूबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था जब वह पुलिस स्टेशन अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर थे। इसमें कहा गया है कि फुटेज में खांट को हेड कांस्टेबल ललित परमार के साथ रात करीब 10 बजे लॉक-अप में प्रवेश करते और कुछ शराब की बोतलें लेकर बाहर आते हुए दिखाया गया है। अरविंद खांट ने कथित तौर पर कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।