Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असम में गंभीर हुई बाढ़ की स्थिति, चार लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:47 PM (GMT+05:30)

    Assam Flood असम में भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थित अब विकट होती जा रही है। कई इलाकों में जल भराव से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 4 ...और पढ़ें

    पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आई है। (File Photo)
    पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आई है। (File Photo)

    पीटीआई, गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है।

    इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की। साथ ही मृतकों के स्वजन को मुआवजा देने की मांग भी की है। अधिकारियों के अुनसार, राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

    36 लोगों की मौत

    राज्य के 19 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है। बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 14 हजार से अधिक लोगों ने शरण ली है।