Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया कोहराम, सिक्किम में फंसे 1500 से अधिक पर्यटक; मणिपुर में 883 घर तबाह

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 02:46 PM (IST)

    उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण प्रमुख सड़कें अवरुद्ध होने से शनिवार को करीब 1500 पर्यटक फंस गए। इस बीच शनिवार को हुई भारी बा ...और पढ़ें

    सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे पर्यटक (फोटो सोर्स- एएनआई)
    सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे पर्यटक (फोटो सोर्स- एएनआई)

    HighLights

    1. पूर्वोत्तर में भारी बारिश से हजारों लोग हुए प्रभावित
    2. सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन से फंसे पर्यटक

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में अचानक आई बाढ़ ने राज्य में कहर बरपाया है और पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 3802 लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल पूर्वी जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से उफनती नदियों ने खुरई, हिगांग और चेकोन के इलाकों में तटबंध तोड़ दिए हैं।

    कितने लोगों को अब तक बचाया गया?

    मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल के कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया, जबकि सेना और असम राइफल्स के जवानों ने सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंफाल ईस्ट में जलमग्न इलाकों से करीब 8000 लोगों को बचाया है।

    राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने मुख्य सचिव पीके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंफाल में कांगला नोंगपोक थोंग, लैरिक्येंगबाम लेइकाई और सिंगजामेई ब्रिज का दौरा किया और समग्र स्थिति का आकलन किया।

    खबरें और भी

    जानवरों की भी हुई मौत

    एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक कुल 3275 इलाके या गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। दो लोग घायल भी हुए हैं और 64 जानवरों की मौत भी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 12 भूस्खलन हुए हैं।

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चेकोन क्षेत्र में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो इंफाल परिसर और सरकारी जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान सहित कई कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के परिसर में जलभराव की खबर है।

    सिक्किम में फंसे पर्यटक

    इसके साथ ही, उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण प्रमुख सड़कें अवरुद्ध होने से शनिवार को करीब 1500 पर्यटक फंस गए। इस बीच, शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण 8 लापता पर्यटकों की तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।

    गुरुवार को मंगन जिले में लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मु्न्सिथांग के पास एक वाहन के 1 हजार फीट से अधिक गहराई में नदी में गिरने के बाद पार्यटक लापता हो गए थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

    इनपुट- पीटीआई

    नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत; असम में 24 घंटों में गई 8 लोगों की जान