विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी, रात में चुपचाप पहुंचे जेलर-2' देखने

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:19 AM (IST)

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म देखी। ...और पढ़ें

रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी (फोटो- सोशल मीडिया)

रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 'जेलर 2' की कमाई 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है

  2. सन पिक्चर्स की ओर से एक वीडियो में जारी किया गया है 

आईएएनएस, चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म देखी। वह शुक्रवार रात चुपचाप चेन्नई के वेलाचेरी स्थित फीनिक्स माल के पीवीआर सिनेमाज पहुंचे और अपने प्रशंसकों के साथ 'जेलर-2' देखी।

सन पिक्चर्स की ओर से जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि माल में संगीत निर्देशक अनिरुद्ध समेत कुछ करीबी लोगों ने रजनीकांत का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सिनेमा हाल ले जाया गया, जहां वह प्रशंसकों के साथ फिल्म का आनंद लेते दिखे।

'जेलर 2' की कमाई 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म बॉक्स आफिस का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं।

ब्लॉकबस्टर बन चुकी इस फिल्म की आलोचकों और दर्शकों के साथ-साथ देशभर की हस्तियों ने भी प्रशंसा की है। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सुपरस्टार रजनीकांत की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा-सुपरस्टारडम का दूसरा नाम रजनी सर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।