तमिलनाडु विधानसभा का दुर्लभ नजारा, अपनी कुर्सी छोड़ मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए सीएम विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय गुरुवार को राज्य विधानसभा में अपनी कुर्सी से उठकर मंत्रियों के साथ अगली कतार में बैठ गए।

पहली बार तमिलनाडु के सीएम विधानसभा में मंत्रियों के साथ बैठे (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
पारंपरिक 'वीआईपी सीट' को छोड़ सीएम ने मंत्रियों के बगल में संभाली कमान
सीएम विजय का यह दुर्लभ अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय गुरुवार को राज्य विधानसभा में अपनी कुर्सी से उठकर मंत्रियों के साथ अगली कतार में बैठ गए।
शायद यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों से बात करने के लिए अपनी आधिकारिक कुर्सी से उठकर उनके पास आकर बैठा हो।
आमतौर पर मुख्यमंत्री स्पीकर की कुर्सी के पास एक अलग और बड़ी कुर्सी पर बैठते हैं। मंत्री उनकी बगल में अपनी वरिष्ठता के अनुसार आगे की कतार में ही अलग बैठते हैं। आगे की पंक्ति में विपक्ष के नेता और विधायी दलों के नेता बैठते हैं।
गुरुवार को दोपहर के सत्र में मुख्यमंत्री विजय, स्पीकर जेसीडी प्रभाकर के दाईं ओर स्थित अपनी कुर्सी से उठे और मंत्री केए सेंगोट्टैयन (जो सदन के नेता भी हैं) एवं आधव अर्जुन के बीच जाकर बैठ गए।
आमतौर पर मंत्री या विधायक अपने सहयोगियों से बात करने के लिए कुछ देर के लिए अपनी जगह बदलते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के ऐसा करने की घटना संभवत: पहली है।
