Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Forbes Richest List 2024: दुनिया के शीर्ष 10 धनवानों की सूची में मुकेश अंबानी, पहले नंबर पर कौन है; यहां पढ़ें

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 04 Apr 2024 05:00 AM (IST)

    Forbes Richest List 2024 फो‌र्ब्स ने जारी की दुनिया के अरबपतियों की सूची। इस सूची में गौतम अदाणी दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संप ...और पढ़ें

    Forbes: 'फो‌र्ब्स' की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। (फोटो सोर्स: जागरण)
    Forbes: 'फो‌र्ब्स' की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। (फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. गौतम अदाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।
    2. अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है।
    3. मार्क जुकरबर्ग के पास 177 अरब डॉलर की संपत्ति है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। 'फो‌र्ब्स' की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है।

    फो‌र्ब्स के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 116 अरब डॉलर है। इससे पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था। गौतम अदाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं और वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 84 अरब डॉलर है।

    अमीर और भी हो गए अमीर 

    फो‌र्ब्स 2024 की अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग ज्यादा हैं। सूची के अनुसार, दुनिया के अमीर अब और अमीर हो गए हैं। उनकी कुल संपत्तियां 14.2 ट्रिलियन डॉलर है जो 2023 से दो ट्रिलियन डॉलर ज्यादा है।

    सूची में शामिल दो-तिहाई अमीरों की संपत्तियां एक साल की तुलना में बढ़ी हैं। वहीं एक-चौथाई की संपत्तियां घटी हैं। फैशन और सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट 233 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। इनके बाद 195 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क और 194 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस का स्थान है।

    खबरें और भी

    इनके बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास 177 अरब डॉलर की संपत्ति है। सबसे ज्यादा 813 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद चीन में 473 अरबपति हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले साल से 31 बढ़कर 200 हो गई है।

    शिव नादर 39वें स्थान पर वैश्विक अरबपतियों की सूची में शामिल

    अन्य भारतीयों में आइटी दिग्गज और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नादर 36.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 39वें स्थान पर, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल एवं परिवार 33.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें स्थान पर, सन फार्मा के दिलीव सांघवी 26.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 69वें स्थान पर, वैक्सीन बनाने वाले सायरस पूनावाला 21.3 अरब डॉलर के साथ 90वें स्थान पर, रियल एस्टेट कारोबारी कुशल पाल ¨सह 20.9 अरब डॉलर के साथ 92वें स्थान पर है।

    सूची से बाहर हुए बायजू रविंद्रन

    आर्थिक संकट से जूझ रही एडुटेक कंपनी बायजूस के कर्ताधर्ता बायजू र¨वद्रन को बड़ा झटका लगा है। वह फो‌र्ब्स के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ पिछले साल 2.1 अरब डॉलर थी जो वर्तमान में घटकर शून्य अरब डॉलर रह गई है। ब्लैक राक ने पिछले साल उनकी कंपनी का मूल्यांकन 22 अरब डॉलर से घटाकर एक अरब डॉलर कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: नए वित्त वर्ष में भी भारत की विकास दर रहेगी सबसे अधिक, 2024-25 में 6.6 प्रतिशत रह सकती है GDP की रफ्तार