विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में बसे भारतीयों के तमिलनाडु में वोट डालने का मामला,10 गिरफ्तार

Published: Sat, 16 May 2026 11:52 PM (IST)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विदेश की नागरिकता ले चुके भारतीयों द्वारा फर्जी तरीके से मतदान करने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

विदेश में बसे भारतीयों के तमिलनाडु में वोट डालने के मामले में 10 गिरफ्तार।

विदेश में बसे भारतीयों के तमिलनाडु में वोट डालने के मामले में 10 गिरफ्तार।

HighLights

  1. विदेशियों ने तमिलनाडु चुनाव में फर्जी मतदान किया।

  2. अमिट स्याही से पकड़े गए, 10 लोग गिरफ्तार।

  3. चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विदेश में बसे भारतीयों द्वारा वोट देने का मामला सामने आया है। विदेश की नागरिकता ले चुके इन लोगों ने फर्जी पहचान पत्र या पहले बने हुए दस्तावेज का दुरुपयोग कर वोट डाला और वापस विदेश लौटने के लिए विमान में चढ़ने ही वाले थे, लेकिन अंगुली पर लगी अमिट स्याही के कारण पकड़े गए।

पुलिस ने पूरे राज्य में इस तरह के नौ मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि ये श्रीलंका, ब्रिटेन और कनाडा के नागरिक हैं।

वहीं एएनआई के अनुसार, इस मामले में 18 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद जब वे विदेश जाने के लिए हवाईअड्डे पहुंचे तो हवाईअड्डे के अधिकारियों को उनकी अंगुलियों पर अमिट स्याही देखकर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया था।

इसके बाद पुलिस ने चेन्नई और मदुरै हवाईअड्डों पर आरोपितों को गिरफ्तार किया। चुनाव आयोग ने विदेशियों द्वारा धोखाधड़ी से मतदान करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदाता का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। भारतीय नागरिकता त्याग चुके लोगों को मतदान करने का अधिकार नहीं होता है।

अनिवासी भारतीय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 20ए के तहत पंजीकरण करा सकते हैं और उन्हें मतदान केंद्र पर अपना मूल भारतीय पासपोर्ट पेश करना होता है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।