विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता सरकार में मंत्री रहे उदयन गुहा गिरफ्तार, चुनाव बाद हिंसा मामले में हुई कार्रवाई

Published: Wed, 17 Jun 2026 02:59 PM (IST)

पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को कोलकाता से दिनहाटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 'हाउसिंग फॉर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व मंत्री उदयन गुहा कोलकाता से गिरफ्तार।

  2. 'हाउसिंग फॉर ऑल' में 20,000 रुपये वसूलने का आरोप।

  3. चुनाव बाद हिंसा और भ्रष्टाचार के भी आरोप।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनहाटा के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके आवास से दिनहाटा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, हाउसिंग फार आल परियोजना के तहत लोगों को मकान दिलाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप भी

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के खिलाफ चुनाव बाद हिंसा, धमकी देने और भ्रष्टाचार समेत कई अन्य आरोप भी बताए जा रहे हैं। खबर है कि उन्हें बुधवार को दिनहाटा थाने लाया गया है।

20000 वसूलने का आरोप

बता दें कि हाउसिंग फार आल योजना के तहत दिनहाटा के बायिंदादा क्षेत्र के लोगों को घर दिलाने के नाम पर नगरपालिका द्वारा अतिरिक्त 20,000 रुपये वसूले गए थे। उस समय उदयन गुहा नगरपालिका के चेयरमैन थे।

वहीं दिनहाटा थाने के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिनहाटा पुलिस की एक विशेष टीम कोलकाता पहुंची और फूलबागान इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 4 मई को दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हारने के बाद उदयन गुहा वहां से चले गए थे और तब से कोलकाता में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे सार्वजनिक रूप से भी दिखाई नहीं दिए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।