Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 2 की मदद से ही चंद्रयान 3 कर पा रहा सफल यात्रा, ISRO के पूर्व निदेशक ने ऐसा क्यों कहा?

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:32 PM (GMT+05:30)

    Chandrayaan New Update इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने बताया कि अतरिक्ष यान काफी अच्छे से काम कर रहा है। सिवन ने बताया कि मिशन की सफलता के लिए हमने जो ...और पढ़ें

    Chandrayaan New Update: चंद्रयान पर नया अपडेट।
    Chandrayaan New Update: चंद्रयान पर नया अपडेट।

    HighLights

    1. इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन बोले अच्छे से काम कर रहा है चंद्रयान का सिस्टम।
    2. सिवन बोले- हमने पिछली गलतियों से सीखा।
    3. चंद्रयान 2 के डाटा से मिली मदद।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Chandrayaan New Update चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने बताया कि अतरिक्ष यान काफी अच्छे से काम कर रहा है। सिवन ने बताया कि मिशन की सफलता के लिए हमने जो बदलाव किए वो काफी लाभदायक रहे हैं।

    पिछली गलतियों से सीखा

    पूर्व निदेशक सीवन ने कहा कि हमने पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद डेटा देखा था, उसके आधार पर इस मिशन में सुधारात्मक उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा,

    हमने जो सुधार किया था उससे कहीं अधिक हमने पाया है। जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया... चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है

    इसरो ने चांद की नई तस्वीरें जारी की

    चंद्रयान द्वारा खीचीं गईं चांद की नई तस्वीरों को आज इसरो ने जारी किया है। स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा के फार साइड क्षेत्र (चांद का वो हिस्सा जो पृथ्वी से नजर नहीं आता) की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में चांद पर बड़े-बड़े गड्ढे दिख रहे हैं।

    23 अगस्त को लैंड करेगा विक्रम लैंडर

    इसरो चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की उम्मीद है।