विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरहान की मौत से घाटी में भड़की हिंसा, 11 की मौत, इंटरनेट सेवा पर रोक

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 01:34 AM (IST)

जनाजे में शामिल हुए हजारों लोगों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी के लिए आखिरी दुआ मांगी। बुरहान वानी की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। हिज्ब के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी की मौत के बाद वादी में भड़की हिंसा के दौरान शनिवार को 11 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। सुबह से देर शाम तक जारी झड़पों में 96 सुरक्षाकर्मियों समेत 180 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।। इस दौरान हिंसक भीड़ ने कुलगाम में भाजपा नेता गुलाम हसन जरगर के मकान में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वादी में चार जगहों पर पुलिस चौकियों व थानों के अलावा बीएसएफ के एक बंकर को भी आग के हवाले कर दिया।

जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग

शुक्रवार को एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के जनाजे में कर्फ्यू के बावजूद पुलवामा के त्राल में हजारों लोगों का हुजूम सड़कों पर निकल गया।

जनाजे में शामिल हुए हजारों लोगों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी के लिए आखिरी दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

दूसरी तरफ श्रीनगर में स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर भी बरसाए।

पढ़ें- दसवीं का टॉपर कैसे बना IM का खूंखार आतंकी, जानिए बुरहान वानी की पूरी कहानी

बता दें कि शुक्रवार को कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का पोस्टर ब्वाय बना बुरहान वानी दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वानी बमडुरा-कोकरनाग(अनंतनाग) में अपने दो अन्य साथियों समेत लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। मुठभेड़ में आतंकी ठिकाना बना मकान भी तबाह हो गया।

ये भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में हालात बिगड़े, अमरनाथ यात्रा रोकी गई
वर्ष 2010 से सक्रिय था आतंकी कमांडर बुरहान
बुरहान की मौत की खबर फैलते ही बमडुरा, कोकरनाग और त्राल के विभिन्न हिस्सों में लोग सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए पथराव शुरु कर दिया था। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा था।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।