Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में एसडीएम सहित चार निलंबित, लापरवाही पर की गई कार्रवाई

    Updated: Sun, 17 May 2026 02:39 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में चार अधिकारियों पर गाज गिरी है। टोंकखुर्द के एसडीएम, सोनकच्छ के एसडीओपी, ...और पढ़ें

    देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में एसडीएम सहित चार निलंबित (फोटो- पीटीआई)

    देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में एसडीएम सहित चार निलंबित (फोटो- पीटीआई)

    HighLights

    1. पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में चार अधिकारियों पर गाज गिरी

    2. निरीक्षण और सूचना संकलन में लापरवाही पर की गई कार्रवाई 

    जेएनएन, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में चार अधिकारियों पर गाज गिरी है। टोंकखुर्द के एसडीएम, सोनकच्छ के एसडीओपी, चिड़ावद के नायब तहसीलदार और टोंककला के चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

    बता दें कि गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी और लगभग 20 श्रमिक घायल हुए। उनका उपचार चल रहा है। हादसे का शिकार हुए श्रमिक बिहार के कटिहार व पूर्णिया जिले के थे।

    संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को प्रशासकीय निरीक्षण में लापरवाही के चलते निलंबित किया है। वहीं, शासन के गृह विभाग ने एसडीओपी दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया।

    एसडीओपी को शासन के निर्देश के आधार पर फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है। वहीं, इस मामले में टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंदल को सूचना संकलन में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया।

    उधर, एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि मामले में रासुका के तहत निरुद्ध किए गए फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय और ठेकेदार एजाज खान से पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस ने पटाखा व्यापारी मुकेश विज को भी मामले में आरोपित बनाया है। उसके बारे में पता चला है कि उसकी कंपनी के गोदाम में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री, कुछ विस्फोटक मिश्रण भी मिले, जिनका आदान-प्रदान फैक्ट्री में होता था।