Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह का दौरा किया, उठाया सूफी गानों का लुत्फ

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 06:14 AM (IST)

    इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक मैक्रां लगभग आधे घंटे तक दरगाह में रुके। वो यहां रात करीब ...और पढ़ें

    इमैनुएल मैक्रां ने दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह का दौरा किया
    इमैनुएल मैक्रां ने दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह का दौरा किया

    एएनआई, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक मैक्रां लगभग आधे घंटे तक दरगाह में रुके। वो यहां रात करीब 9बजकर 45 मिनट पर पहुंचे थे। मैक्रों देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथी हैं। वो गुरुवार दोपहर राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे थे। वहां पीएम मोदी के साथ रोड शो करने के बाद वो देर शाम दिल्ली पहुंचे थे।

    रात्रि भोज में हुए शामिल

    इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी उपस्थित थे।

    मैक्रों ने फ्रांसीसी समुदाय को संबोधित किया

    भारत के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार शाम फ्रांस के दूतावास में फ्रांसीसी समुदाय से मुलाकात की। भारत में फ्रांस के दूतावास के अनुसार, मैक्रों ने फ्रांसीसी समुदाय को संबोधित भी किया। फ्रांस के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत में हैं और आज भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।